पाँच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में, 14 दिन के लिए मंडल कारा भेजा गया

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में घटित घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया हे। दुनिया देखने से पहले दूष्कर्म पश्चात एक पांच वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या की जूर्म में संस्थित विश्वविद्यालय थानाकांड सं. 35/26 में गिरफ्तार विकास कुमार महतो को पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने चौदह दिनों के लिए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में दरभंगा मंडल कारा भेज दिया है।ज्ञातव्य हो कि दरभंगा जिला को अकस्मात हतप्रभ कर देने वाली इस घटना से पुरा जिला के लोग मर्माहत हैं।वहीं लोगों के आक्रोश के कारण घटना तिथि को हीं दूष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाबजूद पुलिस ने निर्धारित अवधि के अन्दर उसे न्यायालय में उपस्थापित नहीं कर सकी ।इसके लिए आरोपी के गिरफ्तारी मेमो के साथ हुई विलंब के कारण का उल्लेख करनी पड़ी है।दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा दरभंगा में काराधीन कर दिया गया है।
दरभंगा में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 30 से अधिक आवेदनों पर की सुनवाई, लंबित पेंशन, भूमि विवाद व पहुंच पथ से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
माँ श्यामा महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक