दरभंगा में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 30 से अधिक आवेदनों पर की सुनवाई, लंबित पेंशन, भूमि विवाद व पहुंच पथ से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
दरभंगा में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 30 से अधिक आवेदनों पर की सुनवाई, लंबित पेंशन, भूमि विवाद व पहुंच पथ से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
दरभंगा में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 30 से अधिक आवेदनों पर की सुनवाई,
लंबित पेंशन, भूमि विवाद व पहुंच पथ से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए प्रत्येक सप्ताह दो कार्यदिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी द्वारा करीब 30 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, पहुंच पथ निर्माण एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में विभागीय विषयों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं को प्राप्ति रसीद भी प्रदान की गई। साथ ही आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसरों के समीप बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई।