डीएम कौशल कुमार ने किया सीएचसी बहादुरपुर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
डीएम कौशल कुमार ने किया सीएचसी बहादुरपुर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
डीएम कौशल कुमार ने किया सीएचसी बहादुरपुर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का जायजा लिया, जहां गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की जा रही थी। उन्होंने महिलाओं को दी जा रही चिकित्सीय परामर्श, जांच सुविधाओं तथा दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले सभी रोगियों को सम्मानजनक व्यवहार, स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम श्री कौशल कुमार ने सीएचसी बहादुरपुर में उपलब्ध समग्र स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक प्रभावी एवं सुचारु संचालन हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक मंज़र एवं स्वास्थ्य प्रबंधक श्री रेवती रमण प्रसाद को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विकसित हर्बल गार्डन का भी अवलोकन किया। उन्होंने हर्बल गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव कार्यों की सराहना करते हुए इसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय जिला लेखा प्रबंधक बसंत कुमार झा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रवि रंजन, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण प्रसाद, प्रखंड लेखा प्रबंधक शिव भोला शंकर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विजय प्रकाश, काउंसलर सौरभ कुमार, रीना कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
दरभंगा में एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ से बचाव को लेकर टेबल टॉप अभ्यास आयोजित
दरभंगा में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 30 से अधिक आवेदनों पर की सुनवाई, लंबित पेंशन, भूमि विवाद व पहुंच पथ से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश