मिथिला की परंपरा, शौर्य और संस्कृति का भव्य संगम,जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति के सम्मान समारोह में युवराज कपिलेश्वर सिंह का तलवार भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
कावेरी मंडपम में जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति, दरभंगा द्वारा दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं गणेश पूजा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। मिथिला की सांस्कृतिक गरिमा और सनातन परंपराओं से ओत-प्रोत इस समारोह में रामबाग के युवराज कपिलेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

