पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला, भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, पिता-पुत्र घायल
पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला, भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, पिता-पुत्र घायल
पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला, भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, पिता-पुत्र घायल
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भतीजे पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। इस घटना के संबंध में पीड़ित संतोष साहू ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता संतोष साहू के अनुसार, घटना 6 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। आसी चौक पर स्थित पुश्तैनी दुकान के हिस्से को लेकर विवाद हुआ। संतोष का पुत्र दुकान पर बैठा था, तभी उनके भाई मनोज साहू ने दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से बच्चे पर हमला कर दिया। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि जब वह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, तो मनोज साहू के साथ उनकी पत्नी रूबी देवी (लोहे की खंती लेकर) और पुत्र राजकुमार (चाकू लेकर) मौजूद थे। थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि मनोज साहू ने लोहे की रॉड से संतोष के नाक पर वार किया। रूबी देवी ने उनकी पीठ और पेट पर हमला किया, जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप से बीच-बचाव हुआ और घायलों को तुरंत बिरौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद होश आने पर पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की हिंसक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है। पीड़ित संतोष साहू ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।
बेनीबाद : 5 दिनों से लापता 5 वर्षीय मासूम का शव पोखर से बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
मिथिला की परंपरा, शौर्य और संस्कृति का भव्य संगम,जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति के सम्मान समारोह में युवराज कपिलेश्वर सिंह का तलवार भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत।