मनिगाछी थाना पुलिस की सख्ती, फरार इस्तेहार वारंटी के घर चिपकाया गया इस्तेहार
मनिगाछी थाना पुलिस की सख्ती, फरार इस्तेहार वारंटी के घर चिपकाया गया इस्तेहार
मनिगाछी थाना पुलिस की सख्ती, फरार इस्तेहार वारंटी के घर चिपकाया गया इस्तेहार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मनिगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनौर में फरार चल रहे इस्तेहार वारंटी के विरुद्ध पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई की है। थाना कांड से संबंधित फरार अभियुक्त अमरेश कुमार सिंह, पिता दुर्गानंद सिंह, निवासी ग्राम चनौर, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा के घर पर पुलिस द्वारा इस्तेहार का विधिवत तामिला किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश के आलोक में मनिगाछी थाना की पुलिस टीम ने अभियुक्त के पैतृक आवास पर पहुंचकर दो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष साक्षियों की उपस्थिति में विधि-प्रक्रिया का पालन करते हुए इस्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को भी कार्रवाई की जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है और बार-बार नोटिस व वारंट जारी होने के बावजूद न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। ऐसे में न्यायिक आदेश के तहत दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुसार इस्तेहार की कार्रवाई की गई है।
मनिगाछी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे कुर्की-जप्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि कानून का भय बना रहे और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने वालों को बख्शा न जाए।