7वीं KAD दरभंगा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
कराटे एसोसिएशन ऑफ़ दरभंगा के तत्वावधान में 7वीं KAD दरभंगा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 (सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर वर्ग) का भव्य आयोजन 08 फरवरी को ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी सागर, दरभंगा के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
गोल्ड मेडल से सम्मानित होते कुमारी दीक्षा
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष जय कुमार झा, सचिव नन्द किशोर यादव, प्राचार्य अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला परिषद सदस्य विभा देवी, डीआरडी निदेशक मधुबनी राघवेन्द्र ठाकुर एवं सीएम आर्ट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर उपेन्द्र झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
कराटे एसोसिएशन ऑफ़ दरभंगा के महासचिव मुकेश मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन दरभंगा जिला कराटे टीम के लिए किया गया है, जो आगामी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तकनीकी अधिकारियों की रही अहम भूमिका
प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन में KIO क्वालिफाइड तकनीकी पदाधिकारियों व निर्णायकों की सराहनीय भूमिका रही। इनमें दरभंगा से श्रुति सिंह (मुख्य निर्णायक), सहरसा से इफ्तेखार राही व राम कुमार, तथा खगड़िया से अभिमन्यु कुमार व सुधांशु गुप्ता शामिल रहे।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ़ दरभंगा के अध्यक्ष राजीव रंजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव (सह शारीरिक शिक्षक, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल), उपाध्यक्ष रफी ज़ोहार, घनश्याम कुमार, सदस्य सत्यम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आभार और उज्ज्वल भविष्य की कामना
आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विद्यालय प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।