दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई, फरार अभियुक्त व शराब तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

दरभंगा जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी एवं वारंटी कार्रवाई में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की गई है।

फेकला थाना की कार्रवाई

पुलिस निरीक्षक, बहादुरपुर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान फेकला थाना कांड संख्या–07/26 के प्राथमिकी अभियुक्त
राजू राम, पिता किशुन राम, साकिन–अनदामा, थाना फेकला, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बहेड़ा थाना की कार्रवाई

आज दिनांक 07.02.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में
1. नारायण जी ठाकुर, पिता राजेश ठाकुर
2. रामलला ठाकुर, पिता रामपुकर ठाकुर
दोनों साकिन–मझौर, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

केवटी थाना की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रनवे पुरानी चौक से कुल 74.460 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. श्याम लोचन सहनी उर्फ टनटन, पिता भीम सहनी
2. आनंद यादव, पिता संजय यादव
दोनों साकिन–समेला, थाना रैयाम, जिला दरभंगा।