उछटी गांव में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल, डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियों तक नहीं, ग्रामीणों के भरोसेमंद बैंक के रूप में उभर रहा– राजेश कुमार
उछटी गांव में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल, डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियों तक नहीं, ग्रामीणों के भरोसेमंद बैंक के रूप में उभर रहा– राजेश कुमार
उछटी गांव में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल,
डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियों तक नहीं, ग्रामीणों के भरोसेमंद बैंक के रूप में उभर रहा– राजेश कुमार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
भारतीय डाक विभाग बिरौल उप डाक घर के तत्वावधान में आज उछटी गांव में एक विशेष ‘डाक चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी दरभंगा श्री राजेश कुमार ने की। सहायक डाक अधीक्षक ने बिरौल के अंतर्गत आने वाले सभी शाखा डाकपालों को निर्देश दिया कि वे आम जनमानस से सीधा संवाद करें और विभाग की लाभकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं से जोड़ना और अधिक से अधिक नए खाते खोलकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर विभाग के ललन पाठक, अनिरुद्ध सिंह, रजी अहमद समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। चौपाल को संबोधित करते हुए सहायक डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग आज केवल चिट्ठियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए सबसे भरोसेमंद बैंक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति का खाता खोलना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंच सके। कार्यक्रम में डाक विभाग से केशव मिश्र, कन्हैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और उन्होंने डाक विभाग की योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया।
एससी/एसटी कानून के तहत पीड़ितों को मिला न्याय, जिला प्रशासन ने बांटे 6लाख 51हजार दों सो रुपये की सहायता चेक,चेहरे पर लौटी खुशी ,कहा प्रशासन कर रही हें न्यायसंगत कारवाई।
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्त व शराब तस्कर गिरफ्तार