एससी/एसटी कानून के तहत पीड़ितों को मिला न्याय, जिला प्रशासन ने बांटे 6लाख 51हजार दों सो रुपये की सहायता चेक,चेहरे पर लौटी खुशी ,कहा प्रशासन कर रही हें न्यायसंगत कारवाई।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में जख्मी हुए लोगों को जिला प्रशासन की ओर से एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई त्वरित रूप से की गई, जिससे पीड़ितों को राहत मिली है।

जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डीएमसीएच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी जख्मी पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रणय प्रभाकर राहुल, जिला परिषद अध्यक्ष विजय पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि इनके घर में हुई क्षति का  आकलन किया जा रहा हें इसके अलावे कानूनी सहायता भी मुहैया कराया जाएगा।

प्रशासन द्वारा दी गई सहायता के तहत विक्रम पासवान को ₹1,00,150, अविनाश पासवान को ₹1,00,150, अजय पासवान को ₹1,00,150, राजगीर पासवान को ₹1,00,150, जिगर पासवान को ₹1,00,150 तथा कोमल कुमारी को ₹1,00,150 की राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं कामतारा देवी और अशर्फी पासवान को ₹25,150-₹25,150 की यानि कुल 6लाख 51हजार दों सो रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

चेक प्राप्त करते ही सभी जख्मी पीड़ितों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पीड़ितों ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से उन्हें न्याय का भरोसा मिला है। उन्होंने इसे “न्याय की जीत” बताया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों के साथ हर स्तर पर न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी कानून के तहत हर संभव सहायता दी जाएगी।