दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार में भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, मुख्य कारोबारी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार में भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, मुख्य कारोबारी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार में भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, मुख्य कारोबारी गिरफ्तार,
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त एक मुख्य कारोबारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मिसी गांव निवासी विरजू मुखिया, बिरौल के सुपौल बाजार (टोले रामनगर) में शराब की एक बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गश्ती दल के एएसआई राजीव कुमार को अलर्ट किया गया और सटीक लोकेशन पर छापेमारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध झोले से 222 पाउच देसी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने रामनगर निवासी मकसूदन राम को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस अवैध कारोबार का मुख्य हिस्सा बताया जा रहा है। वहीं तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तारी के बाद मकसूदन राम ने पुलिस के सामने शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव के ही अनिल मुखिया के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से शराब का धंधा कर रहा है और कुशेश्वरस्थान के मिसी गांव निवासी विरजू मुखिया से प्रतिदिन शराब मंगवाते थे और स्थानीय स्तर पर उसकी बिक्री करते थे। इस मामले में मकसुदन पहले भी जेल जा चुका है। यह सिंडिकेट काफी समय से सक्रिय था, जिसकी जड़ें अब पुलिस खंगाल रही है।
अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में नामजद अभियुक्तों और फरार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी जारी रहेगी।
बेनीबाद : 5 दिन बाद पहुंची गायघाट विधायक, पीड़ित परिवार को मिली, शिवदाहां बरैल से बच्चे की रहस्यमयी गुमशुदगी
एससी/एसटी कानून के तहत पीड़ितों को मिला न्याय, जिला प्रशासन ने बांटे 6लाख 51हजार दों सो रुपये की सहायता चेक,चेहरे पर लौटी खुशी ,कहा प्रशासन कर रही हें न्यायसंगत कारवाई।