एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानावार कांडों की गहन समीक्षा
एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानावार कांडों की गहन समीक्षा
एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानावार कांडों की गहन समीक्षा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एसएसपी कार्यालय में जनवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न डीएसपी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी में थानावार लंबित एवं निष्पादित कांडों—हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि—की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी ने छात्रावास/लॉज की नियमित जांच, पर्व-त्योहारों में शांति व्यवस्था, ई-समन/वारंट/कुर्की के निष्पादन में तेजी, नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, शराब तस्करी व चोरी पर अंकुश, सघन गश्ती अभियान, ई-साक्ष्य ऐप पर साक्ष्य अपलोड, I-Rad व e-DAR की समय पर एंट्री, डायल-112 शिकायतों का त्वरित निपटारा तथा फरियादियों से शालीन व्यवहार के स्पष्ट निर्देश दिए।
साथ ही न्यायालय से प्राप्त परिवाद पर त्वरित प्राथमिकी और दैनिक टास्किंग मीटिंग अनिवार्य करने को कहा गया।