आनंदपुर सहोरा पैक्स चुनाव में कृष्ण भगवान चौधरी की रिकॉर्ड जीत, 443 मतों से बने अध्यक्ष

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहोरा पैक्स निर्वाचन वर्ष 2026 का परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। कुल 624 वैध मतों में से कृष्ण भगवान चौधरी को 528 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिश्चंद्र चौधरी को 85 मत मिले। चुनाव में 11 मत रद्द घोषित किए गए। इस प्रकार कृष्ण भगवान चौधरी ने 443 मतों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। परिणाम की घोषणा के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, हायाघाट श्रीमती निवेदिता ने विजयी प्रत्याशी कृष्ण भगवान चौधरी को विधिवत जीत का प्रमाण पत्र हस्तगत कराया।

चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाचित होने पर मिथिला जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, दरभंगा के अध्यक्ष भूपति नाथ चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों, सहकारिता से जुड़े पदाधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने कृष्ण भगवान चौधरी को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नव-निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कृष्ण भगवान चौधरी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों, पैक्स सदस्यों और ग्रामीणों के हित में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे तथा सहकारी व्यवस्था को और मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।