दरभंगा /संजय कुमार राय

कई जिला के एसपी /एसएसपी पुलिस मुख्यालय के आदेश को मजाक बनाकर रख दिया हैं ,ऐसे मे पुलिसिया व्यवस्था की अनुशासनिक कारवाई ढीली पड़ जाती हैं और  इससे अनुशासन भी खत्म होता दिखाई पड़ता हैं। दरअसल मुख्यालय के आदेश निर्देश को कई जिला के एसपी ठेंगा दिखा रहें हैं। पुलिस मुख्यालय ने वर्षों से जमे पुलिस कर्मी को लेकर कई बार एसपी /एसएसपी /डीआईजी /आईजी को पत्र लिखा ,इसके बावजूद भी कई पुलिसकर्मी जिला /क्षेत्र मे बने हुये हैं। पैरवी और पहुंच के बल पर पुलिसकर्मी खूंटा गाड़कर रह रहें हैं और वरीय पुलिस पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहें हैं। पुलिस मुख्यालय ने जिला और क्षेत्र मे हो रहें इस गोरखधंधे को पकड़ लिया हैं।
पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर क्षेत्र के डीआईजी /आईजी को पत्र लिखा हैं ,और पत्र मे कहा गया हैं कि इस बार किसी भी हालात मे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएं। पुलिस मुख्यालय ने कहा हैं कि पूर्व मे स्थानांतरित किये गये पुलिसकर्मी को हर हाल मे बिरमित कराएं और कोई एसपी बिरमित करने मे कोताही बरतते हैं तो संबंधित एसपी /एसएसपी से स्पष्टीकरण पूछते हुये इस बात की जानकारी पत्र के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को दें। डीआईजी /आईजी को यह भी कहा गया हैं कि जिले मे तैनात पुलिसकर्मी को अपने स्तर से भी चिन्हित करें और कारवाई की दिशा मे पहल कराये।
दरभंगा ,मधुबनी ,समस्तीपुर मे आज भी कई ऐसे पुलिस कर्मी हैं जो वर्षों से जमे हैं। डीएसपी से लेकर आईजी कार्यालय तक कई पुलिसकर्मी हैं जो विरमित होने के बाद भी तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर करीब छ माह पूर्व सभी पुलिसकर्मियों की सूची बनी और सभी का तबादला किया गया और उस तबादले का पत्र पुलिस मुख्यालय को दिया गया लेकिन कुछ दिनों के बाद कई पुलिसकर्मियों को उनकी ऊंची पैठ और वरीय पदाधिकारियों के चेह्ते को सामंजस् कर लिया गया ,सामंजस् करने के बाद ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची मुख्यालय को नहीं दी गई।दरभंगा ,मधुबनी और समस्तीपुर के एसपी एक दूसरे को इस बाबत पत्राचार करते रहें लेकिन कई स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को बिरमित नहीं किया गया। इस खेल को पुलिस मुख्यालय ने पकड़ लिया हैं और क्षेत्र के आईजी को जिम्मेदारी सौंपी हैं कि इस आदेश का अनुपालन किसी भी स्थिति मे कराएं।
दरअसल आईजी कार्यालय समेत जिला के एसएसपी एवं अन्य कार्यालयों मे भी वर्षों से कई पुलिस कर्मी जमे हैं। डीआईजी /आईजी /एसपी /एसएसपी के कृपा पात्र बने हुये हैं। अब देखना हैं कि इस बार भी पुलिस मुख्यालय के आदेश का पालन होता हैं या फिर आदेश की कोपी रद्दी की टोकरी मे फेंक दी जायगी । कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन्हें निजी हित मे वरीय पुलिस पदाधिकारी अपने हित के लिये रखें रहते हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों की कृपा बरसती रहती हैं। इस बात की तकरीबन जानकारी पुलिस मुख्यालय को हो गई हैं। डीजीपी के अनुमोदन से पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण )ने यह पत्र राज्य के सभी पुलिस के आलाधिकारियों को लिखकर अवगत कराते हुये कहा हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को अविलंब बिरमित कराए।