दरभंगा /अपराध संवाददाता 

पतौर ओपी क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर परिसर मे गोली चलने की बात सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बैखौफ अपराधियों ने अनारकोठी स्थित मंदिर पर वहां खड़े गांगों पासवान के पुत्र अशोक पासवान पर गोली चला दी। हालांकि गोली उसके पैर मे लगी। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों अपराधी वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायल अशोक को इलाज के लिये डीएमसीएच भेज दिया जहां उसका इलाज चल रहा हैं। सबसे महत्वपर्ण् बात यह हैं कि अपराधियों ने अशोक को गोली क्यू मारी हैं ?

अपराधियों ने दिन दहाड़े चलाई गोली 

अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हैं कि दिनदहाड़े मंदिर परिसर मे रुककर अशोक को गोली मारी हैं। बताया जा रहा हैं कि अशोक मंदिर मे लेटा हुआ था और दोनों अपराधी मंदिर केम्पस मे मोटरसाइकिल लगाकर वहां पानी पिया हैं उसके बाद गोली चलाई हैं। अशोक के पैर मे ही अपराधियों ने गोली क्यू मारी ?कहीं उसे चेताने के लिये अपराधी ऐसा काम तो नहीं किया हैं ,नहीं तो गोली और भी जगह मार सकता था।