बिहार पुलिस के जवानों को मिलेगा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन, पुलिस केंद्रों में ‘जीविका दीदी’ संभालेंगी रसोईघर

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक अहम निर्णय लिया है। अब जिला पुलिस केंद्रों में ‘जीविका दीदी’ के माध्यम से स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय, विधि-व्यवस्था प्रभाग द्वारा सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (रेल सहित) को निर्देश जारी किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के पत्र के अनुसार, पुलिस कर्मियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस केंद्रों में रसोईघर का संचालन जीविका दीदी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों में जिला पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अविलंब रसोईघर प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।
रसोईघर के संचालन में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि इस पहल को शीघ्र लागू करते हुए कृत कार्रवाई से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराएं।
बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण निर्णय पर पुलिस महानिदेशक, बिहार का अनुमोदन भी प्राप्त है। इस पहल से न सिर्फ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि जीविका दीदियों को भी रोजगार का सशक्त अवसर मिलेगा।