अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का परचम, बिहार के वैभव सूर्यवंशी बने जीत के नायक
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का परचम, बिहार के वैभव सूर्यवंशी बने जीत के नायक
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का परचम, बिहार के वैभव सूर्यवंशी बने जीत के नायक
दस्तक 7मीडिया /
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बिहार वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है, वहीं बिहार के लिए यह पल और भी खास बन गया।
फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक मैच में बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी ने न केवल भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि जीत की नींव भी रखी।
वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि से बिहार के युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण आज देश के लिए प्रेरणा बन गया है।
इस अवसर पर बिहार पुलिस ने कहा कि बिहार का बेटा आज विश्व मंच पर चमका है और उसकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं बिहार को अपने इस लाल पर विशेष गर्व है।