बम प्लांट की धमकी देकर रंगदारी मांगने से मचा हड़कंप, व्यवसायी को आया विदेश से कॉल
बम प्लांट की धमकी देकर रंगदारी मांगने से मचा हड़कंप, व्यवसायी को आया विदेश से कॉल
बम प्लांट की धमकी देकर रंगदारी मांगने से मचा हड़कंप, व्यवसायी को आया विदेश से कॉल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर पंचायत सिंहवाड़ा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यवसायी को बम प्लांट करने की धमकी देकर पेमेंट की मांग की गई। इस मामले में बचत एवं साख स्वावलंबी निधि लिमिटेड के संचालक अंजय राय ने सिंहवाड़ा थाना में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित व्यवसायी अंजय राय के अनुसार 5 फरवरी की शाम वह अपने कार्यालय में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर 916546359099 नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने पहले सलाम किया और फिर कहा कि जहां बताया गया था, वहां बम प्लांट कर दिया गया है और अब पेमेंट करना होगा। धमकी सुनते ही व्यवसायी घबरा गए।
व्यवसायी ने जब कॉल करने वाले से उसके स्थान के बारे में पूछा तो उसने खुद को पाकिस्तान से कॉल करने की बात कही और दावा किया कि कॉल वहीं से किया गया है। इस पर अंजय राय ने कहा कि कॉल भारत में लग रहा है। यह सुनते ही कॉल करने वाले ने फोन काट दिया।
घटना की सूचना तत्काल सिंहवाड़ा थाना को दी गई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।