दरभंगा में फरार अभियुक्तों पर शिकंजा, पोक्सो व शराब कांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई
दरभंगा में फरार अभियुक्तों पर शिकंजा, पोक्सो व शराब कांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई
दरभंगा में फरार अभियुक्तों पर शिकंजा, पोक्सो व शराब कांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/
जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को लेकर दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थानों में अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की है।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तिहार वारंट की विधिवत तामिला कराई गई। इश्तिहार वारंटी में मोहम्मद प्रिंस उर्फ एजाज अली (पिता मोहम्मद अख्तर, उर्दू नीम चौक), चन्दन महतो एवं रवि कुमार महतो (दोनों पिता स्व. विनोद कुमार महतो) तथा रेनू देवी (पति विनोद महतो), सभी निवासी बाकरगंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा शामिल हैं। अभियुक्तों के आवास पर न्यायालयीय आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया गया।
वहीं घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 18/26 (पॉक्सो एक्ट) में फरार चल रहे अभियुक्त पिंटू यादव (पिता परमेश्वर यादव, सा0 कुबोल, थाना जमालपुर, दरभंगा) एवं पप्पू यादव (पिता राजेश्वर यादव, सा0 गोबिंदपुर, थाना नौहट्टा, जिला सहरसा) को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फेकला थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ीया से 21 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ मीरा देवी (पति मेघनाथ सदा, सा0 गोढ़ीया नीम टोल) को गिरफ्तार किया गया।
इधर सिमरी थाना कांड संख्या 278/25 में नामजद अभियुक्त कारी सहानी (सा0 फालतुआ, थाना सिमरी, जिला दरभंगा) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।