सरपंच की पिटाई से सुलग उठा मुजफ्फरपुर, थानेदार को कमरे में किया बंद, भारी पुलिस बल तैनात
सरपंच की पिटाई से सुलग उठा मुजफ्फरपुर, थानेदार को कमरे में किया बंद, भारी पुलिस बल तैनात
सरपंच की पिटाई से सुलग उठा मुजफ्फरपुर,
थानेदार को कमरे में किया बंद, भारी पुलिस बल तैनात
दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक सरपंच की पिटाई कर दी. जिसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों मे जमकर विवाद हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने थानेदार को बंधक बनाकर रोड जाम कर दिया. घटना मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव की है. घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची. वहीं, मुजफ्फरपुर पूर्वी डीएसपी -1 और 2 मनोज कुमार सिंह और अलय वत्स भी पहुंचे.
घटना को लेकर ग्रामीणों का आरोप हैं कि डीजे से पुलिस पैसा मांग रही थी, जिसको लेकर विरोध किया गया, इसको लेकर स्थानीय सरपंच ने पुलिस को रोका तो उसकी पिटाई कर दी गई. हालांकि, पुलिस ने बताया कि वाहन जांच को लेकर पुलिस वहां गई थी, जिसका स्थानीय सरपंच ने विरोध कर दिया, जिसको लेकर पुलिस और उसमे बहस हो गई. इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने सरपंच की पिटाई कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. वहीं, स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. कई लोगों ने खोखा होने की बात भी कही. मगर, पुलिस फायरिंग की बात से इंकार किया है.