28 फरवरी से 1 मार्च तक होगा मिथिला लोक उत्सव, तैयारियों को अंतिम रूप

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच देने के उद्देश्य से मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च को किया जाएगा। जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वरीय उप समाहर्ता, जिला सामान्य शाखा, दरभंगा ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में उत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न प्रभागों का गठन किया गया है, जिनमें वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मिथिला लोक उत्सव के अंतर्गत कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिथिला ग्राम्य मंच, खेल-कूद प्रतियोगिता, मिथिला पेंटिंग, स्टॉल एवं अन्य लोक विधाओं को शामिल किया गया है, जिससे मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच मिलेगा।

उत्सव में भाग लेने के इच्छुक कलाकार एवं प्रतिभागी 16 फरवरी 2026 तक जिला सामान्य शाखा, दरभंगा के ई-मेल आईडी
englishoffice56@gmail.com पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं