कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने संभाली कमान, हरीनगर पहुंचकर शांति और सद्भावना का दिया संदेश
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने संभाली कमान, हरीनगर पहुंचकर शांति और सद्भावना का दिया संदेश
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने संभाली कमान, हरीनगर पहुंचकर शांति और सद्भावना का दिया संदेश
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान के नवनियुक्त थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वे सीधे हरीनगर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे क्षेत्र का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
गांव के भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों और विशेषकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने काफी देर तक उनसे बातचीत कर उनका पक्ष सुना और ढांढस बंधाया। श्री प्रसाद ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य कर रहा है और न्याय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
सामाजिक सद्भावना बनाए रखने की अपील करते हुए थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ सर के सख्त निर्देश हैं कि इस मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पुलिस का उद्देश्य शांति व्यवस्था कायम करना है, किसी को बेवजह परेशान करना नहीं।
थानाध्यक्ष ने गांव के प्रबुद्ध जनों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि कोई शांति भंग करने या कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।