जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं 40 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं 40 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं 40 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए 40 से अधिक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना।
जनता दरबार की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित फरियादियों को सम्मानपूर्वक आरामदायक कुर्सियों पर बैठाया और उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए एक-एक कर समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच एवं निष्पादन के निर्देश दिए गए।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, परिवहन एवं राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। फरियादियों ने राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, परिवहन सेवाओं एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित समस्याएं रखीं।
जनता दरबार के दौरान एक छात्र द्वारा नाम एवं जन्मतिथि में सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिल सके तथा प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।