पटोंरी गांव का यह सच :32 सालो के बाद ढहा ‘रावण राज’ का किला ,गांव में गूंजा न्याय का शंखनाद, एक-एक किलो दूध बेचकर लड़ी गई लड़ाई, जयचंदों ने रोका रास्ता, लेकिन अंत में जीत सच की हुई
पटोंरी गांव का यह सच :32 सालो के बाद ढहा ‘रावण राज’ का किला ,गांव में गूंजा न्याय का शंखनाद, एक-एक किलो दूध बेचकर लड़ी गई लड़ाई, जयचंदों ने रोका रास्ता, लेकिन अंत में जीत सच की हुई
पटोरी गांव का यह सच :32 सालो के बाद ढहा ‘रावण राज’ का किला ,गांव में गूंजा न्याय का शंखनाद,
एक-एक किलो दूध बेचकर लड़ी गई लड़ाई, जयचंदों ने रोका रास्ता, लेकिन अंत में जीत सच की हुई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अगर समय के साथ वक्त नहीं बदलता, तो आज भी यह फैसला फाइलों की कब्र में दफन होता। लेकिन इतिहास गवाह है ,जब सब्र की हद टूटती है, तब न्याय खुद रास्ता बनाता है। आज वही हुआ। गांव में लोग खुलकर कह रहे हैं “इस युग में रावण का अंत हुआ है।”
एक युग बाद न्याय, आंखों में आंसू, जुबान पर ‘सत्य की जीत’
दशकों से दबा गुस्सा, पीड़ा और संघर्ष आज फैसले के साथ फूट पड़ा। ग्रामीण नरेंद्र प्रसाद ने दो टूक कहा
“एक पूरे युग के बाद हमें न्याय मिला है। अगर ऐसा जज हो, तो न्याय नामुमकिन नहीं।”
‘हमने अपनी आंखों से सब देखा है’
राधा मोहन चौधरी बोले
“हमने धमकी देखी, साजिश देखी, दबाव देखा… लेकिन आज अपनी आंखों से न्याय भी देख लिया।”
दूध बेचकर जिंदा रखा गया मुकदमा
यह कोई आम केस नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि एक-एक किलो दूध बेचकर, घर के खर्च काटकर, बच्चों की जरूरतें रोककर इस मुकदमे को जिंदा रखा गया। यह लड़ाई थी गरीब बनाम ताकत, सच बनाम साजिश, न्याय बनाम भय।
गांव के जयचंद बने सबसे बड़ी रुकावट
ग्रामीणों का फूटता गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ जयचंदों ने पैसों, जाति और डर के दम पर न्याय को सालों तक भटकाया। इन्हीं कारणों से फैसले में ऐतिहासिक देरी हुई।
सत्ता बदली, सिस्टम बदला
लोग खुलकर कह रहे हैं ,सत्ता परिवर्तन का असर साफ दिख रहा है। हालांकि कुछ अपराधकर्मी जेल से बाहर हैं और गांव में फिर से हमले की आशंका है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है—
“अब डर नहीं है, अब कानून हमारे साथ है।”
धर्म की आड़ में भड़काई गई आग
शशि भूषण चौधरी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा
“इस पूरे कांड को धर्म के नाम पर लड़वाया गया, समाज को तोड़ने की साजिश रची गई।”
मेरे जन्म का मामला, मेरे कार्यकाल में फैसला
वर्तमान मुखिया धीरज कुमार बंसी ने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा—
“यह मामला मेरे जन्मकाल का है। मेरे मुखिया रहते इसका फैसला आया—यह मेरे लिए ऐतिहासिक है।”
‘दम-खम से लड़े, पीछे नहीं हटे’
जनक किशोर चौधरी बोले
“हमने इस कांड को पूरी ताकत से लड़ा। हार मानना हमारे शब्दकोश में था ही नहीं।”
जज साहब बने उम्मीद की मिसाल
ग्रामीणों ने न्यायाधीश की निष्पक्षता और साहस की जमकर तारीफ की। गांव में एक ही चर्चा है—
“अगर ऐसे जज हों, तो न्याय जिंदा रहता है।”
घर-घर जाकर जुटाया गया संघर्ष
ग्रामीणों ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने घर से निकलकर सहयोग जुटाया, लोगों के जेब से जबरन नहीं, बल्कि भरोसे से पैसा निकाला, और न्याय की लड़ाई को टूटने नहीं दिया।
यह सिर्फ फैसला नहीं, ‘नए भारत’ का संदेश है
ग्रामीणों का मानना है कि यह निर्णय उस भारत की तस्वीर है जहां तुष्टिकरण नहीं, न्याय है, जहां डर नहीं, संविधान है, और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कानून का राज जमीन पर दिखता है।