अवैध शराब और फरार अभियुक्तों पर दरभंगा पुलिस का शिकंजा, कई थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों द्वारा अलग-अलग मामलों में शराब तस्करी, फरार अभियुक्तों एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है।

सिमरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 65.7 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. गौतम मिश्र, पिता – इन्द्रकांत मिश्र
2. गौरव यादव, पिता – राजेन्द्र यादव
दोनों निवासी – माधोपुर, थाना सिमरी, जिला दरभंगा शामिल हैं। इस संबंध में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नगर थाना की कार्रवाई

नगर थाना कांड संख्या 17/26 के नामजद अभियुक्त अरविन्द उर्फ सुमित पासवान, पिता – (ज्ञात), निवासी वाजिदपुर, थाना नगर, जिला दरभंगा को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

हायाघाट थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में प्रमोद यादव, पिता – स्वर्गीय पंजाबी यादव, निवासी पौराम, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

लहेरियासराय थाना की कार्रवाई

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 715/25 के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज सहनी, पिता – बद्री सहनी, निवासी भिंगो, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

APM थाना की कार्रवाई

APM थाना द्वारा इश्तिहार वारंटी के तहत
1. रहमत अली, पिता – मोहम्मद शौकत
2. मोहम्मद सद्दाम, पिता – मुर्तजा
दोनों निवासी सिरनिया, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।