गायघाट के पूर्व विधायक ने गुमशुदा हुए बालक के स्वजनों से किया मुलाकात,
प्रशासन से मदद की अपील, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा।
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल, वार्ड संख्या–10 निवासी मो. जुबेर आलम के 5 वर्ष 2 माह के पुत्र मो. अयान के पिछले चार दिनों से अपहृत/गुमशुदा होने की अत्यंत दुःखद घटना सामने आई है। इस संबंध में बेनीबाद थाना में कांड संख्या 14/2026 दर्ज है।
गुरुवार को गायघाट राजद के पूर्व विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी से बात कर उनसे त्वरित कार्रवाई कर मासूम बच्चे की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग किए।

