हरीनगर गांव में घटना को लेकर डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, शांति की अपील,गांव में भारी पुलिस बल तैनात
हरीनगर गांव में घटना को लेकर डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, शांति की अपील,गांव में भारी पुलिस बल तैनात
हरीनगर गांव में घटना को लेकर डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, शांति की अपील,गांव में भारी पुलिस बल तैनात
दस्तक7मिडिया, बिरौल/कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।
हरिनगर गांव में हाल ही में रुपए के लेनदेन को लेकर दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलाल रेड्डी स्वयं प्रभावित गांव पहुंचे।
गांव पहुंचने के बाद दोनों आला अधिकारियों ने एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी से घटना के मूल कारणों और वर्तमान कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित दलित परिवारों से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना और घटना के समय हुई ज्यादती की जानकारी ली। इसके पश्चात टीम ब्रह्मण मोहल्ले पहुंची, जहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई।
डीएम कौशल कुमार ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि “पीड़ित परिवारों को एससी/एसटी एक्ट के तहत मिलने वाली सभी अनिवार्य सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।” साथ ही, उन्होंने दोनों पक्षों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मौके पर शशांक राज (एसडीओ),महफूज आलम (पुलिस निरीक्षक),ललन कुमार चौधरी (बीडीओ),गौरव प्रसाद (थाना अध्यक्ष) मौजूद थे। गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती जारी है ताकि दोबारा ऐसी कोई अप्रिय घटना न घटे।