एम्स फोरलेन व शोभन–एकमी घाट पथ निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त निर्देश

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में चल रहे महत्वपूर्ण पथ निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को पथ प्रमंडल, दरभंगा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एम्स दरभंगा फोरलेन पहुंच पथ तथा शोभन–एकमी घाट पथ (लगभग 10 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपस्थित अभियंताओं को निर्देश दिया कि पथ पर अवस्थित सभी पुल एवं पुलियों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।
डीएम ने पथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह मार्ग आम नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।