28 फरवरी व 01 मार्च को होगा ‘मिथिला लोक उत्सव’ का भव्य आयोजन
28 फरवरी व 01 मार्च को होगा ‘मिथिला लोक उत्सव’ का भव्य आयोजन
28 फरवरी व 01 मार्च को होगा ‘मिथिला लोक उत्सव’ का भव्य आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय उप समाहर्ता, जिला सामान्य शाखा, दरभंगा ने जानकारी दी है कि मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का आयोजन आगामी 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा मिथिला लोक उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेश के आलोक में विभिन्न प्रभागों का गठन किया गया है, जिनमें वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
मिथिला लोक उत्सव के अंतर्गत कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिथिला ग्राम्य मंच, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, मिथिला पेंटिंग प्रदर्शनी तथा विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी कलाकार जिला सामान्य शाखा, दरभंगा के ई-मेल आईडी englishoffice56@gmail.com पर दिनांक 16 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक, 11 फरवरी को जीविका दीदियों व उनके परिवार के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप, 10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम
एम्स फोरलेन व शोभन–एकमी घाट पथ निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त निर्देश