हायाघाट व तिलकेश्वर थाना की बड़ी कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
हायाघाट व तिलकेश्वर थाना की बड़ी कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
हायाघाट व तिलकेश्वर थाना की बड़ी कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध व नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सफलता मिली है।
हायाघाट थाना की कार्रवाई
आज दिनांक 04.02.2026 को हायाघाट थाना कांड संख्या 18/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त लक्ष्मण मंडल उर्फ लक्ष्मण सिंह, पिता —, साकिन खंगरैठा, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
तिलकेश्वर थाना की कार्रवाई
इसी दिन तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्ती के दौरान नशे की अवस्था में कुल 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—
1. राम कुमार, पिता दिनेश प्रसाद यादव
2. राम कुमार महतो, पिता धर्मेन्द्र महतो
(दोनों साकिन— टेंगराहा, थाना बिथान, जिला समस्तीपुर)
3. दिनेश कुमार उर्फ दिनेश चौधरी, पिता रामचंद्र चौधरी, साकिन भीरखी, थाना सलखुआ, जिला सहरसा
4. संकीत कुमार, पिता देव कुमार पासवान, साकिन गमहरिया, थाना अलौली, जिला खगड़िया
पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।