बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने उनके घर पर इश्तिहार चिपकाकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टरक शशिभूषण रजक ने दल-बल के साथ सहसराम गांव पहुंचकर कार्रवाई की। जिन अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है, उनमें मोहन चौधरी, पिता- जया कांत चौधरी,कुलभूषण चौधरी, पिता- लाल चौधरी,दीपक चौधरी, पिता- मोहन चौधरी शामिल हैं।
ये सभी अभियुक्त सहसराम, थाना बिरौल के निवासी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गांव के दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से ढोल-नगाड़े के साथ उद्घोषणा की गई और अभियुक्तों के घर की दीवारों पर इश्तिहार चस्पा किया गया।
मौके पर मौजूद अमृत लाल वर्मन (पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी) ने बताया कि यदि ये अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो माननीय न्यायालय के अगले आदेश पर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।