वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: किराये के मकान से हथियारों के साथ पाँच अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और बाइक बरामद
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
कमतौल थाना कांड संख्या 25/26 में वांछित अपराधियों की तलाश में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डब्लू.आई.टी. मोड़, दरभंगा स्थित एक किराये के मकान में छापामारी कर पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस को 03 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कमतौल थाना कांड संख्या 25/26 (धारा 103(1)/61(2) एवं 27 आर्म्स एक्ट) के नामजद अभियुक्त एवं उनके सहयोगी गिरफ्तारी के भय से डब्लू.आई.टी. मोड़ स्थित एक किराये के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक अभिमन्यु कुमार के मकान में स्थित किरायेदार के फ्लैट को घेराबंदी कर विधिवत छापामारी की गई।

