06 फरवरी को पैक्स चुनाव, दरभंगा में कड़ा सुरक्षा इंतजाम,
83 मतदान केंद्रों पर वोटिंग, 21 सेक्टर व 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में पैक्स निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेड्डी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को जिले के 13 प्रखंडों में मतदान कराया जाएगा।
जिले के अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल, सदर दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, किरतपुर, हायाघाट, जाले, कुशेश्वरस्थान एवं घनश्यामपुर प्रखंड के कुल 83 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान होगा।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 21 सेक्टर दंडाधिकारी एवं 06 सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारियों को मतदान से एक दिन पूर्व अपने क्षेत्र में पहुंचकर मतदान दलों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

