आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव 2.0 में दरभंगा जिला सम्मानित
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव 2.0 में दरभंगा जिला सम्मानित
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव 2.0 में दरभंगा जिला सम्मानित
दस्तक 7मीडिया /
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एकदिवसीय कार्यशाला बिहार कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन मंगलवार को होटल कौटिल्य, पटना में किया गया। इस अवसर पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों के एचएफआर (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दरभंगा जिला को सम्मानित किया गया।
दरभंगा जिले को यह पुरस्कार माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, दरभंगा, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत, दरभंगा एवं परियोजना समन्वयक, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, दरभंगा की उपस्थिति में पुरस्कार ग्रहण किया गया।
कार्यशाला के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, हेल्थ आईडी, स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण एवं तकनीकी नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। दरभंगा जिले द्वारा निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने में किए गए प्रभावी प्रयासों की सराहना की गई।