डायल 112 में तैनात पीटीसी सुशील कुमार सस्पेंड, बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर गिरी गाज
डायल 112 में तैनात पीटीसी सुशील कुमार सस्पेंड, बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर गिरी गाज
डायल 112 में तैनात पीटीसी सुशील कुमार सस्पेंड, बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर गिरी गाज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहेड़ा थाना अंतर्गत डायल 112 में प्रतिनियुक्त पीटीसी सुशील कुमार को गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला 02 फरवरी 2026 का है, जब पीटीसी सुषील कुमार बाइक मरम्मत कराने के नाम पर थाना से निकले, लेकिन रात 8 बजे तक न तो थाना लौटे और न ही किसी प्रकार की सूचना दी।
थाना प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन पीटीसी सुषील कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं, 04 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे तक भी उन्होंने थाना में योगदान नहीं दिया, जिससे विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (पीरो) सह थानाध्यक्ष बहेरा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा गया। प्रतिवेदन की अनुशंसा के आलोक में पीटीसी सुषील कुमार को डायल 112, बहेरा थाना से निलंबित करते हुए उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर रखा गया है।
साथ ही, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
पुलिस विभाग ने साफ संकेत दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।