बिहार पुलिस की मानवता:डायल-112 में तैनात पु०अ०नि० की सूझबूझ से पुल से कूदने जा रही महिला और मासूम की बची जान
दस्तक 7मीडिया ,नवगछिया (भागलपुर)
बिहार पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी है। दिन मंगलवार यानि 03 फरवरी 2025 को एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ विक्रमशिला पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। यह दृश्य किसी भी राहगीर के लिए स्तब्ध कर देने वाला था।
इसी दौरान संयोगवश वहां से गुजर रहे नवगछिया पुलिस जिला के डायल-112 में तैनात पु०अ०नि० सिकंदर कुमार की नजर महिला और बच्चे पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांपते हुए उन्होंने बिना एक पल गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।

