शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसएसपी ने किया शहर का देर रात  निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

 शब–ए–बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला अधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा शहर के विभिन्न चौक–चौराहों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा विधि–व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।