राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने किया बिहार पुलिस मुख्यालय का दौरा,
डीजीपी विनय कुमार से हुई महत्वपूर्ण बैठक, पुलिस व्यवस्था व आंतरिक सुरक्षा पर हुई चर्चा
दस्तक 7मीडिया ,पटना
मंगलवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (नेशनल डिफेंस कॉलेज), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के 18 सदस्यीय अध्ययन दल ने बिहार, पटना परिदर्शन के क्रम में सरदार पटेल भवन, पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर अध्ययन दल ने बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया।
भेंट वार्ता के दौरान बिहार में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, उग्रवाद एवं संगठित अपराध से निपटने की रणनीति, आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी संसाधनों के उपयोग तथा पुलिस-जन सहभागिता जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। डीजीपी श्री विनय कुमार ने अध्ययन दल को बिहार पुलिस की संरचना, कार्यप्रणाली एवं हाल के वर्षों में किए गए सुधारात्मक कदमों की जानकारी दी।
