अवैध शराब और फरार अभियुक्तों पर दरभंगा पुलिस का कड़ा प्रहार, कई गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा

जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब की बरामदगी के साथ कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूर्वी बिलासपुर पासीखना में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 04 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 2.88 लीटर विदेशी शराब, कुल 06.88 लीटर शराब जब्त की है।

वहीं पतोर थाना क्षेत्र में राजकुमार महतो, पिता सुरेश महतो, निवासी चन्दनपट्टी को 06 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र से जीतेंद्र कुमार, पिता शंकर वारी, निवासी राजकुमारगंज को 2.880 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इधर, आज दिनांक 03.02.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल के नेतृत्व में सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 38/26 (धारा 109 BNS) के नामजद अभियुक्त
1. शनाउल्ला खान उर्फ गोनू
2. चंद्रभूषण ठाकुर
3. अरविंद कुमार
4. नीतीश राम
को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

इसके अतिरिक्त, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आलोक में दिनांक 03.04.2026 को बहेड़ा थाना क्षेत्र से
1. राजकिशोर सहनी
2. सुरेश सहनी
3. लालबाबू राउत
तीनों को गिरफ्तार किया गया।