सिमरी के शोभन में घर के बाथरूम से देशी विदेशी शराब की 50 बोतल बरामद, धंधेबाज फरार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

सिमरी थाना की पुलिस ने शोभन गांव में मंगलवार की रात छापेमारी कर रमेश महतो उर्फ बुचकुन महतो के घर से देशी विदेशी शराब बरामद किया है।दारोगा पन्ना लाल सिंह ने अंकित कांड में कहा है कि दो फरवरी की रात गूप्त सूचना मिली के रमेश महतो उर्फ बचकुन महतो अपने घर के पीछे बाथरूम के पास देशी एवं विदेशी शराब छुपाकर रखे हुए है। सूचना के सत्यापन को लेकर आरोपी के घर पर समय करीब 11बजे रात को पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को आता देख एक व्यक्ति भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेर कर पकड़ने का प्रयास किया परन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अधिक रात्री होने के कारण कोई साक्षी नहीं मिलने पर अपने साथ के बल को जमा तलाशी देते हुए । विधिवत तलाशी ली गई तो उसके घर के पीछे बने बाथरूम के पास एक हरे रंग के झोला में यूपी निर्मित ऑफिसर च्वाइस का टेटरा पैक 20 पीस जिसकी मात्रा 3.6 लीटर,प्लास्टिक के बोरा के अंदर कार्टून में रखा नेपाली देशी सौफी शराब 30 पीस, एक बोरा में देशी चुलाई शराब हरे रंग के स्प्राइट के बोतल में करीब 2.5 लीटर एवं एक प्लास्टिक के थैली में रखा करीब 2.5 लीटर कुल मात्रा 5 लीटर 4. एक रॉयल स्टैग का 750 ml का एक बोतल जब्त कर उक्त सभी प्रक्रिया का विडियोग्राफी किया गया । भागे हुए व्यक्ति के संबंध में चौकीदार से पूछताछ किया तो बताया गया कि रमेश महतो उर्फ़ बचकुन महतो पे० राजकुमार महतो सा० शोभन थाना सिमरी जिला दरभंगा का निवासी है। बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागु है। शराब का क्रय विक्रय एवं भंडारण करना एक संज्ञेय अपराध है।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।