सिंहवाड़ा में बाइक नही देने पर चाकू मारकर दवा दुकानदार सहित तीन को किया जख्मी , नाबालिग सहित पाँच गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा 

स्थानीय थानाक्षेत्र क्षेत्र के कल्याणपुर मे मोटरसाइकिल नही देने पर बदमाशो ने दुकानदार सहित तीन लोगो को चाकू मारकर जख्मी कर दुकान से नगद रूपया लुट लिया। तीनो जख्मी मो सवा करीम, मो अफजल एवं नाबालिग मो हम्माद करीम को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच बदमाश कल्याणपुर गांव के सनाउल्लाह उर्फ भोनू,नीतीश राम एवं एक नावालिग,भरवाड़ा के अरविन्द कुमार, चंद्रभाकर ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले मे चमनपुर निवासी मो सवा करीम ने सिंहवाड़ा थाना मे एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमे कल्याणपुर के मो० मोहसिन, नितीश राम, गोलू कुमार दास, संदीप दास, सनाउल्लाह उर्फ भोनू ,भरवाड़ा के अरविन्द कुमार, चन्द्र भाकर ठाकुर उर्फ़ चुन्ना ठाकुर को नामजद कर अज्ञात 6-7 युवक को आरोपी किया है। मो सवा करीम ने पुलिस को बताया की मेरा कल्यानपुर फूलो चौक पर करीम क्लिनिक दवाई दूकान है। 02 फरवरी की शाम मै अपने दूकान पर था इसी बीच मेरे दूकान पर मो० मोहसिन आया और बोला 5 मिनट के लिए अपना मोटर साइकिल दो। मैंने गाडी देने से मना किया तो गाली गलोज करते हुए जान मारने का धमकी देने लगा। उसने मोबाईल से अपने अन्य दोस्तों को फोन किया। कुछ ही समय में उपरोक्त सभी युवक चाकू, छुड़ी एवं लोहे के रॉड से लैश हो कर आया एवं हम पर हमला कर दिया। इसी क्रम में मो० मोहसिन अपने हाथ में लिए चाकू से मेरे बड़े भाई मो० अफजल करीम के सर पर मारकर जख्मी कर दिया। बीच बचाव में जब मैं दूकान से निकला तो नीतिश राम अपने हाथ में लिए चाकू से मुझ पर जान मारने के नियत से हमला कर दिया। जो चाकू मेरे बाया आँख के निचे लगा जिससे कट गया। हल्ला सुनकर मेरा छोटा नावालिग भाई जो अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था बाहर निकला। तो उसके भी सर के ऊपर चाकू मारकर जख्मी कर जमीन पर गिरा दिया। सभी मिलकर हम तीनो को जख्मी अवस्था में रड से मारकर अधमरा कर दिया। दुकान में लूटपाट कर गल्ला से लगभग पाँच हजार रुपया निकाल लेने का भी आरोप लगया है। उसने बताया सभी बदमाश नशा किया हुआ था। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की गिरफ्तार नावालिग सहित पांच युवक को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।