ऑटो-ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट और स्टॉपेज, 5 से 20 फरवरी तक होगा निबंधन,
डीएम की अध्यक्षता में बैठक, दरभंगा को जाम-मुक्त बनाने पर ज़ोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा परिचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

