08 फरवरी को बेनीपुर प्रखंड में होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम
दस्तक 7मीडिया /जागरण
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में फरवरी माह के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में विविध विषयों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में 08 फरवरी 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से बेनीपुर प्रखंड के चौगामा, वार्ड संख्या-08 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता कृष्णा कुमार मिश्रा (मोबाइल : 9955733323) एवं पारा विधिक स्वयंसेवक नीतीश कुमार राम द्वारा दत्तक ग्रहण से संबंधित कानून एवं प्रक्रिया, NALSA (JAGRITI) योजना, 2025, मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं, NALSA (आशा) योजना, 2025, वीर परिवार सहायता योजना, 2025, मध्यस्थता प्रक्रिया एवं एडीआर तंत्र, NALSA (डॉन) योजना, 2025 तथा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

