प्रशासनिक विद्रोह, राजस्व विभाग के मंत्री से आर-पार की जंग, बिहार में अंचल कार्यालयों पर कार्य हुआ प्रभावित, बीडीओ रहेंगे प्रभार में,
प्रशासनिक विद्रोह, राजस्व विभाग के मंत्री से आर-पार की जंग, बिहार में अंचल कार्यालयों पर कार्य हुआ प्रभावित, बीडीओ रहेंगे प्रभार में,
प्रशासनिक विद्रोह, राजस्व विभाग के मंत्री से आर-पार की जंग, बिहार में अंचल कार्यालयों पर कार्य हुआ प्रभावित, बीडीओ रहेंगे प्रभार में,
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की कार्यशैली और कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ विभाग के अधिकारियों ने खुला मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों और आत्मसम्मान की लड़ाई को लेकर राज्य के सभी अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अधिकारियों के इस सामूहिक कार्य बहिष्कार के कारण पूरे अनुमंडल के अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की नाराजगी के पीछे मुख्य कारण मंत्री का अधिकारियों के प्रति ‘अनुचित व्यवहार’ और ‘अव्यवहारिक कार्यशैली’ बताया जा रहा है। अधिकारियों का आरोप है कि उन्हें बिना ठोस आधार के प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर अनुचित दबाव बनाया जाता है। जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता और मंत्री की कार्यशैली में बदलाव नहीं आता, तब तक कोई भी अधिकारी कलम नहीं उठाएगा।
एक तरफ सरकार सुशासन और पारदर्शी भू-सुधार का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारियों का इस तरह हड़ताल पर जाना मुख्यमंत्री के लिए बड़ी सिरदर्द बन सकता है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लपकने की तैयारी में हैं, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना बन सकती है।
खाकी पर फिर दाग, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
महिला थाना कांड 182/25 में बड़ा खुलासा: पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष पर लगाया साक्ष्य से छेड़छाड़ का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश,परिजनों ने एसएसपी पर जताया भरोसा।