माघी पूर्णिमा पर तिलकेश्वर धाम में चार दिवसीय विशाल कुस्ती दंगल का आयोजन
माघी पूर्णिमा पर तिलकेश्वर धाम में चार दिवसीय विशाल कुस्ती दंगल का आयोजन
माघी पूर्णिमा पर तिलकेश्वर धाम में चार दिवसीय विशाल कुस्ती दंगल का आयोजन
दस्तक 7 मीडिया ,कुशेश्वरस्थान / प्रशांत कुमार
माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर तिलकेश्वर धाम परिसर में चार दिवसीय विशाल परंपरागत कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कुश्ती दंगल माघी पूर्णिमा से प्रारंभ होकर लगातार चार दिनों तक चलेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, झारखंड सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को जिला परिषद सदस्य पूनम मनीष शर्मा द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति ने दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने, पेयजल एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की है। वहीं, बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। आयोजन स्थल पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मुखिया पट्टी परमानंद शाह, राजेंद्र यादव, गंगा प्रसाद यादव, सुकन यादव, पंकज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।