कुशेश्वरस्थान पुलिस गाड़ी को देख भागा ट्रक, मारी पलटी, ट्रक से भारी मात्रा में बिहार में बंद विदेशी लाल पानी जब्त।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
थाना क्षेत्र के बलहा गांव में पलटे ट्रक से पुलिस ने बीती रविवार की देर रात विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद किया। जब्त विदेशी शराब की मात्रा 3293 लीटर है। शराब बरामदगी के इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेर चौक से होकर एक ट्रक पर विदेशी शराब की बड़ी खेप जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त ट्रक को पीछा करने लगा। चालक को पुलिस की गाड़ी के पीछे करने की भनक लगते ही ट्रक को मसानखोन सिंघिया मार्ग की ओर मोड़ दिया और तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस भी अपनी गाड़ी उसी ओर मोड़ लिया। पुलिस गाड़ी के लगातार पीछा करता हुआ देख चालक ने ट्रक को काफी तेजी में चलाने लगा। जिससे बलहा गांव से बाहर निकलते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।

