जदयू विधि प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व: अधिवक्ता ललन कुमार बने दरभंगा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता
बिहार जनता दल युनाइटेड विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने पार्टी के प्रति निष्ठा और उपयोगिता को देखते हुए ब्यवहार न्यायालय दरभंगा के अधिवक्ता ललन कुमार को दरभंगा जिला जद यू विधि प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।मनोनयन पत्र में श्री कुमार ने नव मनोनित अध्यक्ष से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री के आदर्श और नीति के अनुकूल कार्य करने की अपेक्षा की है।
इनके मनोनयन पर लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा,उत्पाद के अपर लोक अभियोजक हेमंत कुमार, वरीय अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा,जीपी मिहिर कुमार झा,एजीपी निरंजन कुमार,बिनोद कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार सिंह, समरेंद्र मंडल,कृति रुपम,एपीपी चंपा मुखर्जी, विवेक कुमार सिंह, संजीव कुमार,समेत दर्जनों वकीलों ने नवमनोनित कार्यकारी जिलाध्यक्ष को बधाई दिया है।
बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में बधाई देते अधिवक्ता

