ईनाइ पंचायत में 2.92 करोड़ से पंचायत सरकार भवन निर्माण शुरू, विधायक विनय चौधरी ने रखी आधारशिला
ईनाइ पंचायत में 2.92 करोड़ से पंचायत सरकार भवन निर्माण शुरू, विधायक विनय चौधरी ने रखी आधारशिला
ईनाइ पंचायत में 2.92 करोड़ से पंचायत सरकार भवन निर्माण शुरू, विधायक विनय चौधरी ने रखी आधारशिला
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज बिहार के प्रत्येक पंचायत को अपना सचिवालय मिल रहा है। पंचायत सरकार भवन के माध्यम से एक ही छत के नीचे आम जनता को सभी विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
वे रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड की ईनाइ पंचायत में 2 करोड़ 92 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी आम लोगों तक पहुंचता है, जब कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने अभियंता एवं संवेदक से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन के चालू हो जाने से अब पंचायत के लोगों को प्रखंड, अंचल, अनुमंडल या जिला कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऑफलाइन या ऑनलाइन—हर प्रकार के कार्यों का निष्पादन पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा। इसके लिए विकास मित्र, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार सहित सभी पंचायत स्तरीय कर्मी सप्ताह में एक दिन निश्चित रूप से पंचायत में उपस्थित रहकर आम जनता की सेवा करेंगे।
विधायक ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में ऑनलाइन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यपालक सहायक की पदस्थापना की गई है, जो आम लोगों के आवेदन का संग्रह कर उसे ऑनलाइन करते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायत के मुखिया से आग्रह किया कि पंचायत स्तर पर समय निर्धारण कर आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराएं और निर्माण कार्य की सतत निगरानी रखें।
विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं हर जिले में जाकर योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं, जो अपने आप में मिसाल है। उन्होंने कहा कि जनता ने दूसरी बार उन्हें सेवा का अवसर दिया है और वे क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया लालबाबू मंडल ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को माला, पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित विजय सिंह, मनीष कुमार, संतोष साह, मनोज सिंह, फूलकुमारी देवी, कुंदन सिंह, उपेंद्र सिंह, विपिन भगत समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
32 साल बाद न्याय का प्रहार: पटोरी नरसंहार में दोषियों को उम्रकैद, अदालत के फैसले से कांपा गांव का अन्याय,और देर से ही सही मिला न्याय।गांव के लोग मना रहें हें जश्न और कहते हें रावण रूपी अपराधी का जरूर होगा अंत।न्याय ने दी दस्तक ,इतिहास ने बदली करवट।
कुशेश्वरस्थान पुलिस की ‘वेट एंड वॉच’ नीति ने सुलगते हरीनगर को आग में झोंका,एसएसपी के निर्देश पर एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में गांव में हुई शांति समिति की बैठक