बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों के घरों पर चिपकाया ‘इश्तिहार’
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों के घरों पर चिपकाया ‘इश्तिहार’
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों के घरों पर चिपकाया ‘इश्तिहार’
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून का शिकंजा कसते हुए कई फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। न्यायालय के आदेशानुसार, विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के घर पर ‘इश्तिहार तामिला’ की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अभियुक्तों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी की और फरार चल रहे निम्नलिखित व्यक्तियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। जिसमें रविकांत शाह, पिता,बिंदेश्वर शाह (ग्राम,साहो),रामविलास राय, पिता, तिरपाल राय (ग्राम,महवा),नवल किशोर राय, पिता, स्वर्गीय नथनी राय (ग्राम, महवा),विनोद यादव, पिता, दुनिलाल यादव (ग्राम: पटनिया),कपिल पासवान, पिता: स्वर्गीय छीतन पासवान (ग्राम,पटनिया)। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि ये सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। बार-बार समन भेजने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण पुलिस ने यह कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर ये आरोपी न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो इनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगा।
ब्रेकिंग न्यूज :घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, कमतौल गांव में दहशत का माहौल
32 साल बाद न्याय का प्रहार: पटोरी नरसंहार में दोषियों को उम्रकैद, अदालत के फैसले से कांपा गांव का अन्याय,और देर से ही सही मिला न्याय।गांव के लोग मना रहें हें जश्न और कहते हें रावण रूपी अपराधी का जरूर होगा अंत।न्याय ने दी दस्तक ,इतिहास ने बदली करवट।