ब्रेकिंग न्यूज :घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, कमतौल गांव में दहशत का माहौल

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अभी अभी कमतौल से बड़ी खबर आ रही हें ,कमतौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही कमतौल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमतौल थाना क्षेत्र के कमतौल गांव निवासी राजेश्वर शर्मा के पुत्र बिजली उर्फ बिजुलिया की अपराधियों ने उसके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगते ही बिजली उर्फ बिजुलिया की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने व्यस्त होने की बात कहते हुए बाद में जानकारी देने की बात कही।